Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हरिराम सिंगटा को उपाध्यक्ष का ओहदा - Divya Himachal

हरिराम सिंगटा को उपाध्यक्ष का ओहदा - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

निजी संवाददता-रोनहाट शिलाई क्षेत्र की रोनहाट उपतहसील के कोटीबोंच पंचायत से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता हरिराम सिंगटा उर्फ राजू शास्त्री को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राजू शास्त्री हाल ही में पंचायत चुनावों के मद्देनजर दिए गए अपने चर्चित जुमले पेंच, पेंचू और कड़पेंचू के कारण खासे सुर्खियों में आए थे। उनका यह अंदाज लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ और सोशल मीडिया पर उनके भाषण अक्सर वायरल होते रहते हैं और उनकी वीडियो पर लाखों व्यूज मिलते है। स्थानीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शास्त्री अपनी बेबाक शैली के लिए जाने जाते हैं।

वे विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं और कई बार पार्टी लाइन से ऊपर उठकर भी अपनी बात रखने से नहीं हिचकिचाते। यही वजह है कि युवा वर्ग और आम लोगों के बीच उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है। इंटक में राज्य उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनसे संगठन को मजबूत करने और मजदूर वर्ग की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत राजनीतिक कद को बढ़ाएगीए बल्कि सिरमौर जिला को भी प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal