Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हरोली में मुकेश अग्रिहोत्री का जलवा बरकरार - Divya Himachal

हरोली में मुकेश अग्रिहोत्री का जलवा बरकरार - Divya Himachal

Divya Himachal 3 weeks ago

पंचायत चुनावों में दिखाई ताकत; तीन जिला परिषद सीटें जीती, विजेताओं को दी बधाई

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
हरोली विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का जलवा बरकरार है। लगातार पंाच विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर जिला में रिकार्ड कायम कर चुके मुकेश अग्रिहोत्री ने एक बार फिर से क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता का प्रदर्शन किया है।

पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय निकाय चुनावों में मुकेश अग्रिहोत्री ने जनता में अपनी गहरी पकड़ को दिखाया है। स्थानीय निकाय चुनावों में टाहलीवाल नगर पंचायत में कांग्रेस के पिछडऩे के बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस ने जोरदार वापसी की है। कांग्रेस ने हरोली विस क्षेत्र में चार जिला परिषद सीटों में से तीन पर जीत दर्ज की है,वहीं, पंचायत समिति हरोली में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

इसके साथ ही क्षेत्र की 70 प्रतिशत से अधिक ग्राम पंचायतों में भी अपने प्रधान व उपप्रधान जिताने में सफलता पाई है। हालांकि कई अहम पंचायतों में कांग्रेस को हार का भी सामना करना पड़ा। हरोली क्षेत्र में कांग्रेस ने इस बार जिला परिषद कांग्रेस ने हरोली व बाथू जिला परिषद सीट को भाजपा से छीना है। जबकि दुलैहड़ सीट को बरकरार रखने में सफलता पाई है। भाजपा यहां पर सिर्फ पंजावर सीट को बचाए रखने में सफल रही है। हरोली से कांग्रेस के केवल सिंह औजला,बाथू से ज्योति,दुलैहड़ से सुलिंद्रपाल कौर जीतने में सफल रही है,जबकि पंजावर जिला परिषद वार्ड से भाजपा की इदुं बाला चुनाव जीती है। 2020 में हरोली जिप वार्ड से भाजपा के रमा कुमारी,पंडोगा वार्ड से ओंकार नाथ कसाना तथा ललड़ी जिप वार्ड से कमल सैणी ने जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस की नरेश कुमारी ने पालकवाह वार्ड से जीत दर्ज की थी। 2015 में ललड़ी व पालकवाह वार्ड से भाजपा ने जीत दर्ज की थी,जबकि पंडोगा व हरोली वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे थे। ललडी में भाजपा नेता अनूप राणा,पालकवाह से लखवीर सिंह लकखी,हरोली से सुभद्रा देवी तथा पंडोगा से अंजु बाला ने जीत दर्ज की थी। 2010 के चुनावों में कांग्रेस ने चारो सीटों पर जीत दर्ज की थी। ललड़ी से सुमन ठाकुर,पालकवाह से अमनदीप मोनी,सलोह से दर्शना देवी तथा पंडोगा वार्ड से नीलम मनकोटिया विजयी हुई थी।हरोली विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का जलवा बरकरार है। लगातार पंाच विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर रिकार्ड कायम कर चुके हैं।

ये लोग भी दर्ज करवा चुके हैं अपनी-अपनी जीत

जबकि कांग्रेस की नरेश कुमारी ने पालकवाह वार्ड से जीत दर्ज की थी। 2015 में ललड़ी व पालकवाह वार्ड से भाजपा ने जीत दर्ज की थी,जबकि पंडोगा व हरोली वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे थे। ललडी में भाजपा नेता अनूप राणा,पालकवाह से लखवीर सिंह लकखी,हरोली से सुभद्रा देवी तथा पंडोगा से अंजु बाला ने जीत दर्ज की थी। 2010 के चुनावों में कांग्रेस ने चारो सीटों पर जीत दर्ज की थी। ललड़ी से सुमन ठाकुर,पालकवाह से अमनदीप मोनी,सलोह से दर्शना देवी तथा पंडोगा वार्ड से नीलम मनकोटिया विजयी हुई थी। जबकि भाजपा इस क्षेत्र में अपना खाता तक नही खोल पाई थी। जबकि 2005 में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में चार में से तीन वार्डो पर कांग्रेस का कब्जा था तथा केवल एक वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जीत का परचम लहरा पाए थे। 2005 में ललड़ी वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रवीण सहोता, पालकवाह से नरेश तथा सलोह वार्ड से चौधरी धर्मसिंह ने विजय हासिल की थी।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal