Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हिम अकादमी में थमा टेबल टेनिस का रोमांच, 200 धुरंधरों ने दिखाया टेलेंट - Divya Himachal

हिम अकादमी में थमा टेबल टेनिस का रोमांच, 200 धुरंधरों ने दिखाया टेलेंट - Divya Himachal

Divya Himachal 4 days ago

कांगड़ा के नमन और शिमला की दीशिता बने चैंपियन, रुद्रांशी ने मारी डबल बाजी, विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी संग सम्मान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो - हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में हमीरपुर जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित द्वितीय हिमाचल प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में सफलतापूर्वक समापन हो गया।

यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 31 मई से 2 जून तक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में कुल 12 स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें अंडर-11 बालक एवं बालिका, अंडर-13 बालक एवं बालिका, अंडर-15 बालक एवं बालिका, अंडर-17 बालक एवं बालिका, अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा पुरुष एवं महिला एकल वर्ग शामिल थे। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि यशपाल राणा पूर्व वरिष्ठ संयुक्त सचिव टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया रहे। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। विजेता एवं उपविजेताओं को ट्रॉफियां एवं पुरस्कार गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदान किए गए।

इसमें यशपाल राणा पूर्व वरिष्ठ संयुक्त सचिव टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया, अधीश राणा सचिव हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ एवं संयुक्त सचिव, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया, अंकुश मेहरा कोषाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ, पंकज लखनपाल अध्यक्ष हमीरपुर जिला टेबल टेनिस संघ, पूजा ढटवालिया सचिव हमीरपुर जिला टेबल टेनिस संघ, अंकुश अत्री कोषाध्यक्ष हमीरपुर जिला टेबल टेनिस संघ, विशाल अरविंद संयुक्त सचिव हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ, जसवंत गंगटा संयुक्त सचिव हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ, अभय लखनपाल सचिव शिमला जिला टेबल टेनिस संघ शामिल रहे। आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हिम अकादमी पब्लिक स्कूल का विशेष आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-17 बालिका वर्ग में विजेता रुद्रांशी (कांगड़ा), उपविजेता एंजेलिना (मंडी), संयुक्त तृतीय स्थान में आरात्रिका (शिमला) आध्या (शिमला) रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में विजेता युग (शिमला), उपविजेता तनय रावत (शिमला), जबकि संयुक्त तृतीय स्थान पर अद्वय (शिमला), आयान (शिमला) रहे।

अंडर-19 में अथर्व विजेता

अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता रुद्रांशी (कांगड़ा), उपविजेता दिशिता (शिमला) तथा संयुक्त तृतीय स्थान पर एंजेलिना (मंडी), आरात्रिका (शिमला) रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में विजेता अथर्व (चंबा), उपविजेता श्रेयांश (चंबा), जबकि संयुक्त तृतीय स्थान पर अथर्व (कांगड़ा), तनय
(शिमला) रहे।

भाग्य उपविजेता

महिला एकल वर्ग में विजेता दिशिता (शिमला), उपविजेता भाग्य (कांगड़ा), संयुक्त तृतीय स्थान पर एंजेलिना (मंडी) तथा रुद्रांशी (कांगड़ा) रहे। पुरुष एकल वर्ग में विजेता नमन (कांगड़ा), उपविजेता स्वजन्य (कांगड़ा), जबकि संयुक्त तृतीय स्थान पर हिमांश (कुल्लू) तथा अथर्व (कांगड़ा) रहे।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal