Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हिमाचल में चुनाव आचार संहिता खत्म, शहरी निकाय और पंचायत चुनावों की प्रक्रिया हो गई पूरी - Divya Himachal

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता खत्म, शहरी निकाय और पंचायत चुनावों की प्रक्रिया हो गई पूरी - Divya Himachal

Divya Himachal 4 months ago

स्टाफ रिपोर्टर - शिमला

हिमाचल में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को आचार संहिता हटा ली है। अब राज्य सरकार में सामान्य कामकाज बहाल होगा और छह जून को कैबिनेट की बैठक भी तय कर दी गई है।

सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने यह निर्णय स्थानीय निकायों के चुनावों में मतदान संपन्न होने तथा अधिकांश परिणाम घोषित किए जाने के बाद लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आयोग ने 21 अप्रैल, 27 अप्रैल और 28 अप्रैल, 2026 को जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के माध्यम से पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू की थी।

यह व्यवस्था चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रखी गई थी। ऐसे में अब आदर्श आचार संहिता को जारी रखने की आवश्यकता नहीं रह गई है। यह अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची के आदेश से जारी की गई है। आचार संहिता हटने के साथ ही सरकार और विभिन्न विभागों की गतिविधियों पर प्रतिबंध हट गए हैं।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal