Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हिमाचल पुलिस का नशे पर एक और प्रहार, नूरपुर में चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार - Divya Himachal

हिमाचल पुलिस का नशे पर एक और प्रहार, नूरपुर में चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

कार्यालय संवाददाता-नूरपुर

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीआईए नूरपुर की टीम द्वारा गश्त के दौरान एक युवक को 10.28 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि दिनांक 30 जुलाई, 2026 को रात के समय सीआईए नूरपुर की टीम गश्त के दौरान कंडवाल क्षेत्र में मौजूद थी।

इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर नागनी माता मंदिर बस स्टॉप (कंडवाल) के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी नियमानुसार जांच व तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान साहिल निवासी गांव व डाकघर डागला, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इस संदर्भ में थाना नूरपुर में धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal