Dailyhunt
HP Weather : छह जिलों में ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, कल तक जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर - Divya Himachal

HP Weather : छह जिलों में ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, कल तक जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-शिमला मंडी-सोलन में चेतावनी

प्रदेश में दस अप्रैल को साफ रहेगा मौसम

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी नौ अप्रैल तक खराब ही रहने वाला है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम ने कई रंग दिखाए।

रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई और शिमला में बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। धर्मशाला में देर शाम बारिश और ओलावृष्टि हुई। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी और सोलन के कई क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। दस अप्रैल को कुछ राहत मिलेगी। 11 और 12 अप्रैल को दोबारा प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को कुल्लू और लाहुल-स्पीति में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। सुबह के समय धूप खिली, दोपहर बाद कुल्लू में बारिश हुई।

रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। आठ अप्रैल को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और शिमला जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आठ अप्रैल को शिमला जिला में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी और सिरमौर, मंडी और सोलन में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। आठ अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में कुछ जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट है। नौ अप्रैल को सिरमौर, शिमला, सोलन और मंडी जिलों में अंधड़ चलने का यलो अलर्ट है।

बारिश से तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी

राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान लगभग दो से तीन डिग्री बढऩे की संभावना है। उसके बाद इसमें चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिन तक शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब ही रहने वाला है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal