Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
HP Weather : हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी - Divya Himachal

HP Weather : हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए चुनौतीपूर्ण बताते हुए शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और ऊना जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के चलते भू-स्खलन, अचानक बाढ़, नालों का जलस्तर बढऩे, जलभराव और पहाड़ी सडक़ों पर फिसलन का खतरा बढ़ सकता है।

संवेदनशील इलाकों में यातायात प्रभावित होने के साथ बिजली और पेयजल सेवाओं पर भी असर पड़े की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि प्रदेश में अगले पांच से सात दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। मध्य और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पडऩे पर समय-समय पर नई चेतावनी जारी की जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 22 जुलाई तक तथा निचले क्षेत्रों में अगले कई दिनों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal