Dailyhunt
IPL 2026: RR के खिलाफ 75 रन की पारी खेल KL राहुल ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा - Divya Himachal

IPL 2026: RR के खिलाफ 75 रन की पारी खेल KL राहुल ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

यपुर। दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 75 रनों की पारी खेल कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इस सीजन में तीन बार सिंगल डिजिट किए हैं और एक बार 18 रन बनाए।

लेकिन अपनी शेष पांच पारियों में 92, 57, 37, नाबाद 152 और शुक्रवार को आआर के खिलाफ 75 रन बनाए। इसी के साथ इस सीजन में उनके कुल रन 433 हो गए हैं और वह रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (400 7 रन उनसे आगे निकल सकते थे लेकिन वह मात्र चार रन बना सके और अब चौथे स्थान पर हैं। उनके और राहुल के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के दो बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (425 रन) और हाइनरिक क्लासन (414 रन) मौजूद हैं। इस मामले में यशस्वी जायसवाल 312 रनों के साथ दसवें स्थान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विराट कोहली, गुजरात टाइटंस (जीटी) के शुभमन गिल और बी साई सुदर्शन, एसआरएच के इशान किशन, और पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह शीर्ष दस की सूची के अन्य बल्लेबाजों में शामिल हैं।

पर्पल कैप मामले में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार विकेट लेने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं। इस सीजन में उनके पांच बार तीन-तीन विकेट लेने के प्रदर्शन ने उन्हें 17 विकेट तक पहुंचाया है। लेकिन अब दूसरे स्थान पर एक नया नाम आरआर के जोफ़्रा आर्चर का है, जिन्होंने लगातार विकेट लिए हैं और अब उनके नाम 15 विकेट हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के इशान मलिंगा के भी 15 विकेट हैं, लेकिन आर्चर की इकॉनमी (8.62), मलिंगा से बेहतर (9.16) है। भुवनेश्वर यहां भी सबसे ऊपर हैं, उनकी 7.54 की इकॉनमी टॉप 10 में सबसे बेहतर है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज कुछ समय से 14 विकेट पर रुके हुए हैं। गुजारात टाइटंस के कगिसो रबाडा भी 14 विकेट के साथ बराबरी पर हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal