Dailyhunt
ITC होटल्स का सिग्नेचर ब्रांड 'कबाब एंड करीज़' अब मोहाली में, वेलकम होटल में खुला 11वां आउटलेट - Divya Himachal

ITC होटल्स का सिग्नेचर ब्रांड 'कबाब एंड करीज़' अब मोहाली में, वेलकम होटल में खुला 11वां आउटलेट - Divya Himachal

Divya Himachal 1 month ago

नीलम ठाकुर-मोहाली

ईटीसी होटल्स ने अपने लोकप्रिय क्यूलिनरी ब्रांड 'कबाब एंड करीज़' को अब मोहाली शहर में लॉन्च कर दिया है। वेलकमहोटल मोहाली में इस सिग्नेचर रेस्टोरेंट का 11वां आउटलेट खोला गया है।

मुंबई के आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल से शुरुआत करने के बाद, यह ब्रांड हैदराबाद, गोवा, बेंगलुरु, अमृतसर, नई दिल्ली, उदयपुर, जयपुर, भुवनेश्वर और प्रयागराज जैसे शहरों में अपनी पहचान बना चुका है।

आईटीसी होटल्स के मास्टर शेफ्स द्वारा दशकों से तैयार की गई पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के लिए मशहूर 'कबाब एंड करीज़' अब मोहाली में भी मेहमानों को खास अनुभव देने के लिए तैयार है। यहां के मेन्यू में कबाब, कोरमा, क़लिया, सलान, बिरयानी और स्वादिष्ट मिठाइयों की लंबी श्रृंखला शामिल है। खास व्यंजनों में बर्रा कबाब, मुर्ग अंगार, दाल बुखारा, पनीर खुर्चन, सिकंदरी रान और दम पुख्त बिरयानी प्रमुख हैं, जिन्हें खास मसालों और पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है।

वेलकमहोटल मोहाली में बना यह रेस्टोरेंट एक खूबसूरत रूफटॉप लोकेशन पर स्थित है, जो शानदार और आरामदायक डाइनिंग अनुभव देता है। यहां अंदर बैठने के लिए 56 लोगों की व्यवस्था है, जबकि बाहर 69 लोगों के बैठने की सुविधा है, यानी कुल 125 मेहमान एक साथ भोजन का आनंद ले सकते हैं। रेस्टोरेंट का डिजाइन पारंपरिक भारतीय कला और आधुनिक स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण है। साथ ही, यहां ओपन किचन भी है, जहां मेहमान खाना बनते हुए देख सकते हैं। लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, वेलकमहोटल नॉर्थ के एरिया मैनेजर और शेरेटन नई दिल्ली के जनरल मैनेजर अमित कुमार ने कहा कबाब एंड करीज़ की शुरुआत वेलकमहोटल मोहाली और ट्राईसिटी के लिए एक बड़ा कदम है। हमें खुशी है कि हम आईटीसी होटल्स की समृद्ध कुकिंग परंपरा को यहां के मेहमानों तक ला रहे हैं, जहां उन्हें भारतीय स्वाद का असली अनुभव मिलेगा।

नए वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स, मोहाली का यह प्रमुख आकर्षण 'कबाब एंड करीज़' ट्राईसिटी के फूड कल्चर को नया रूप देने के लिए तैयार है। यहां खास तौर पर तंदूरी स्वाद और पंजाबी फ्लेवर पर ध्यान दिया गया है, जिसमें मसालों की तीखापन और मिट्टी के तंदूर की खुशबू का खास मेल देखने को मिलता है। यह रेस्टोरेंट रोजाना शाम 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक डिनर के लिए खुला रहेगा।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal