Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक - Divya Himachal

जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

रोट की सडक़, पानी और परिवहन पर फोकस, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा बोले-हर जायज मांग होगी पूरी

निजी संवाददाता-जयसिंहपुर
आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपर हरोट स्थित बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के समग्र विकास के लिए वह पूरी तरह वचनबद्ध हैं और क्षेत्र की हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोट क्षेत्र में बस सेवा बहाल करना, पेयजल व्यवस्था में सुधार और सडक़ निर्माण कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए मनरेगा की शेल्फ में सामुदायिक परियोजनाओं को शामिल किया जाए तथा किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की प्रक्रिया पूरी की जाए। मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द ही ब्लड बैंक शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 15 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के पद भर दिए गए हैं और आवश्यकता पडऩे पर भविष्य में अन्य पद भी भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए चार इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी मिल चुकी है और उनका संचालन जल्द शुरू किया जाएगा।

अक्तूबर में होगा बस अड्डे और डिपो का उद्घाटन
मंत्री ने बताया कि पांच करोड़ रुपए की लागत से बन रहे बस अड्डे और डिपो का उद्घाटन इसी वर्ष अक्तूबर तक कर दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष हरोट में बस सेवा शुरू करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने खेल मैदान के निर्माण हेतु पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal