Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जिला के 25 खिलाड़ी कराटे में दिखाएंगे दम - Divya Himachal

जिला के 25 खिलाड़ी कराटे में दिखाएंगे दम - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

देहरादून में होने वाली 5वीं राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
देहरादून में आयोजित होने वाली 5वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए जिला शिमला के 35 खिलाडिय़ों का चयन किया है।

हिमाचल प्रदेश की टीम तीन जून को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देहरादून रवाना होगी। प्रदेश भर से करीब 60 खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शिमला के चयनित खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के कोच भूप प्रताप सिंह पंवार के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन द्वारा किए गए चयन के अनुसार सब जूनियर वर्ग में 24, कैडेट वर्ग में आठ तथा जूनियर वर्ग में तीन खिलाडिय़ों को टीम में शामिल किया है।

सब जूनियर वर्ग में सीमरन चौहान, मानसी गौतम, प्रतिमा शर्मा, भावेश ठाकुर, मृत्युंजय चौहान, आसविक देशटा, पृथ्वीर मेहता, अथर्व रंजन सोनी, अधिकृत थनाल, एशलर काल्टा, आदिवक शर्मा, हिमानी बोध, मणिकर्णिका, रियांश चौहान, वेदिका उज्ज्वल, याशिका, हर्षिता ठाकुर, दृष्या, भव्या भारद्वाज, रक्षिता ठाकुर, वैष्णवी कुठियाल, कारिका शर्मा, परिक्षित ठाकुर और हिमानया ठाकुर का चयन हुआ है। कैडेट वर्ग में अर्नव कौंडल, हरशुल पाल सिंह, शगुन ठाकुर, दिव्यांशी, महक, वंशिका ठाकुर, पार्थ ठाकुर और वंश शर्मा टीम का हिस्सा होंगे। जूनियर वर्ग में सुजल, अवनी सिंह और मंजीता शर्मा हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पीएस पंवार तथा महासचिव दमन जम्वाल ने चयनित खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित करेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal