देर रात तक शेष चार वार्डों का परिणाम आने की संभावना, दो दिन चली गिनती
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
सिरमौर जिला में शनिवार को संपन्न हुए जिला परिषद के 17 वार्डों के चुनाव की मतगणना रविवार देर रात पंचायत समिति के सदस्यों के मतगणना की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शुरू की गई।
यह पहला अवसर है जब बैलेट पेपर की गिनती में सिरमौर जिला में दो दिन से अधिक का समय लगेगा। रविवार देर शाम से पूरे रात्रि व सोमवार को शुरू हुई जिला परिषद के 17 वार्डों की मतगणना में से सोमवार देर शाम तक 13 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
वार्ड नंबर-17 नेरी कोटली से कुल 13540 मत डाले गए। जिसमें से 13262 मान्य मत रहे, जबकि 204 अमान्य व 74 नोटा के वोट रहे। नेरी कोटली से सरोज बाला 4904 वोट लेकर विजेता रही। नीरज लता को 4444 वोट, जबकि तीसरी उम्मीदवार सुनीता जालटा को 3914 वोट मिले।
वार्ड नंबर-1 नौहरा: नौहरा में कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। नौहरा वार्ड में कुल 18004 मतदान हुआ, जिनमें से 17631 मान्य मत पाए गए। 263 अस्वीकृत मतों की संख्या के अलावा 110 नोटा के वोट पाए गए। नौहरा वार्ड से हंसराज को 9101, रामकिशन को 4229, मोहन लाल को 2524 व नीरज कुमार को 1777 वोट मिले।
वार्ड-2 दानाघाटों: दानाघाटों में कुल 19315 मत डाले गए। इनमें से 18656 विधिमान्य मतों की संख्या रही। इनमें से 410 अस्वीकृत मत, जबकि 249 नोटा के वोट रहे। दानाघाटों वार्ड से आमने-सामने मुकाबला रहा, जिसमें अंकिता ठाकुर को 10939, जबकि राधा देवी को 7717 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर-3 रास्त: रास्त में 21676 मत डाले गए। इसमें से विधिमान्य मतों की संख्या 21035 रही। इनमें से अस्वीकृत मतों की संख्या 459, जबकि 182 वोट नोटा के रहे। आमने-सामने मुकाबले में सुनीता देवी को 11723, तारा देवी को 9312 मत प्राप्त हुए।
वार्ड-4 शिलाई: शिलाई में 20090 वोट डाले गए, जिसमें से 19480 मान्य मत माने गए। 446 मत अविधि मान्य व 164 नोटा के रहे। आमने-सामने मुकाबले में इंदु को 10127, जबकि चंद्रकला को 9353 वोट मिले।
वार्ड नंबर-5 टिटियाना: टिटियाना से बलबीर पुंडीर को 10548 मत, जबकि रमेश शर्मा को 7422 वोट मिले। वार्ड-6 सतौन: सतौन में कुल विधिमान्य मत 12395 डाले गए। इनमें से 12569 मान्य मत रहे। 123 अस्वीकृत वोट व 31 वोट नोटा के रहे। खत्री सिंह को 7694, जबकि रजनीश को 4000 वोट मिले। तीसरे उम्मीदवार प्रेम चंद को 701 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर-11 बनकला: बनकला से कुल 18113 मत डाले गए। इनमें से 17592 मान्य मत, 318 अमान्य व 203 नोटा के वोट रहे। बनकला वार्ड से अंकिता शर्मा को 8622, भारती देवी को 8361, जबकि नीलीमा थापा को 609 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर-12 त्रिलोकपुर: त्रिलोकपुर में कुल 20377 वोट डाले गए। इनमें से 19346 मान्य मत रहे। 594 अमान्य व 435 नोटा के वोट रहे। त्रिलोकपुर वार्ड से विजेता प्रोमिला देवी को 10218 वोट, जबकि आराधना को 9128 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर-13 ददाहू: ददाहू में कुल 20292 मत डाले गए। इनमें से 19546 मान्य, 503 अमान्य व 243 नोटा के वोट रहे। ददाहू वार्ड से विजेता शिवानी को 9874 वोट, कमलेश कुमारी को 8265 व उमा रानी को 1460 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर-14 सराहां: सराहां में कुल 18660 वोट डाले गए, जिसमें से 18237 मत मान्य रहे, जबकि 250 अमान्य व 173 नोटा के वोट रहे। विजेता बलदेव सिंह भंडारी को 7078 वोट, अजय शर्मा को 6302, सूर्यकांत को 3905, सतिंद्र को 460, सुरेंद्र मोहन को 492 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर-15 लाना भल्टा: लाना भल्टा में कुल 15078 मत डाले गए। इसमें से 14607 मान्य, 293 अमान्य व 108 नोटा के वोट रहे। लाना भल्टा से लेखराज 6286 वोट लेकर विजयी रहे। अंकित चावला को 5532, जबकि राजकुमार को 2789 मत मिले।
वार्ड नंबर-16 करगाणु: करगाणु में 16947 वोट डाले गए। इनमें से 16446 मान्य, 364 अमान्य व 137 नोटा के वोट रहे। करगाणु वार्ड से रितु बाला 8405 मत लेकर विजयी रही। उमा कुमारी को 8040 मत प्राप्त हुए।
वार्ड-8 भाटांवाली से रोहित चौधरी जीते
पांवटा साहिब। जिला परिषद वार्ड-8 भाटांवाली से रोहित चौधरी ने जीत दर्ज की है। रोहित को 7803 वोट मिले और उन्होंने सिमरत सिंह को 1653 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ा। वहीं, तपेंद्र सिंह 5318 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। तारुवाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई खंड स्तरीय मतगणना के बाद सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने परिणाम घोषित किया। भाटांवाली क्षेत्र में 20029 मत डाले गए। इनमें 19271 मत वैध पाए गए, 550 मत अस्वीकृत हुए और नोटा पर 208 वोट पड़े।

