Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कहीं स्नो स्कूटर की सवारी, किसी को घुड़सवारी लग रही प्यारी - Divya Himachal

कहीं स्नो स्कूटर की सवारी, किसी को घुड़सवारी लग रही प्यारी - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

रोहतांग में उमड़ी सैलानियों की भीड़, बर्फ से अठखेलियां कर मेहमानों ने की मौज-मस्ती

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
विश्व पटल पर प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो गया है।

यहां पर साहसिक गतिविधियों का पर्यटन आनंद ले रहे हैं। पर्यटक यहां पर बर्फ की मोटी परत पर जहां घुड़सवारी कर अपने टूअर को खास बना रहे हैं। वहीं, स्नो स्कूटर का भी यहां पहुंचकर सैलानी मजा ले रहे हैं। शनिवार को भी काफी पर्यटक रोहतांग की वादियों में पहुंचे। बर्फ ने दर्शनीय पर्यटन स्थल को मनोरम परिदृश्यों में बदल दिया है, जो पर्यटकों को शुद्ध सफेद चादर से मोहित कर रहे हैं। रोहतांग दर्रा सर्वाधिक लोकप्रिय स्थलों में से एक है, जहां पर्यटक गर्मियों में पकृति की सुंदरता का भरपूर आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। खास बात यह है कि रोहतांग दर्रा में पर्यटकों की संख्या से यूं लग रहा है कि यहां उत्सव का माहौल है।

जहां पर्यटकों ने मनमोहक वातावरण का आनंद लिया। दिल्ली से आए पर्यटक शिखा का कहना है कि यह जगह धरती पर स्वर्ग जैसी लगती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले कभी प्रकृति के इतने करीब महसूस नहीं किया। वहीं महाराष्ट्र की आकृति का कहना है कि उसने पहली बार रोहतांग दर्रा को नजदीकी से निहारी। पहले सोशल मीडिया पर ही यहां की तस्वीर देखी थीए लेकिन आज यहां पहुंचकर आनंद आया। घुड़सवारी का अपनी यात्रा को खास बनाया। कैमरों में यादगार लम्हों को कैद किया। वहीं अब पर्यटन व्यवसायी भी बढ़ते पर्यटन सीजन पर अपनी खुशी जाहिर की।

सैलानियों ने साझा किए अपने विचार
हैदराबाद के पर्यटकों ने भी रोहतांग से कुल्लू-मनाली पहुंचकर रोहतांग टूअर के बारे में अपनी उत्तेजना साझा की। उन्होंने बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने को सपना सच होने जैसा बताया। रोहतांग में स्नो स्कूटर, घुड़सवारी सहित अन्य साहसिक गतिविधियों की उपलब्धता ने उनके अनुभव को और बढ़ा दिया। इससे उनकी यात्रा और भी यादगार बन गई। महाराष्ट्र के पर्यटक अजय ने रोहतांग की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा करते हुए इसे धरती पर स्वर्ग कहा। रोहतांग वास्तव में एक आश्चर्यजनक गंतव्य है। यह अपने लुभावने प्राकृतिक दृश्यों के साथ धरती पर एक वास्तविक स्वर्ग है। वहीं, प्रदेश के कोने-कोने से इन दिनों रोहतांग घूमने के लिए काफी संख्या में लोग जा रहे हैं और ठंडी वादियों को निहारकर आनंदित हो रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal