Dailyhunt
कार खाई में, एक परिवार के सात लोग घायल - Divya Himachal

कार खाई में, एक परिवार के सात लोग घायल - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

पौंटा के पास हादसा,सरकाघाट अस्पताल में उपचार, चार मेडिकल कालेज नेरचौक रैफरनिजी संवाददाता-सरकाघाट
सरकाघाट-घुमारवीं सुपर हाईवे पर पौंटा के समीप स्थित तीखे और खतरनाक बही मोड़ पर गुरुवार को शाम पांच बजे के आसपास एक दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया।

एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसमें एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार को निशांत चला रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया।

वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डा. सुरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में रघुवीर सिंह 65, नीरू देवी 58, दीक्षा, निधि और अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से चार घायलों में रघुवीर सिंह, नीरू देवी, दीक्षा और निधि की हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी घायल जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के धीरो गांव के निवासी हैं और बड़ी समाहल गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal