Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कार से 218 बोतलें अवैध शराब बरामद - Divya Himachal

कार से 218 बोतलें अवैध शराब बरामद - Divya Himachal

Divya Himachal 0 months ago

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रामपुर बुशहर रामपुर पुलिस थाना के अंतर्गत नोगली क्षेत्र से पुलिस द्वारा 218 बोतलें विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद करने का समाचार है। बुधबार को थाना रामपुर की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक वाहन से नोगली क्षेत्र से कुल 218 बोतलें विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद की जिसमें ट्यूबोर्ग बीयर, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग, ऑल सीजन, रॉयल चैलेंजए स्टर्लिंग रिजर्व, सोलन नं-1, आइकोनिक व्हाइट, नाटी नं-1 व ऊना नं-1 शामिल हैं।

पुलिस को वाहन में सवार मुनीश कुमार निवासी शनोग व संजय कुमार, निवासी चिमनी कोई वैध परमिट नहीं दिखा सके। दोनों के खिलाफ धारा 39, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत थाना रामपुर में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal