Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
खाली पेट कढ़ी पत्ते खाने के फायदे - Divya Himachal

खाली पेट कढ़ी पत्ते खाने के फायदे - Divya Himachal

Divya Himachal 1 day ago

क्या आप जानते हैं कि पोहे, सांभर और कई साउथ इंडियन डिशेज का स्वाद बढ़ाने वाले कढ़ी पत्ते सिर्फ खाने की खुशबू ही नहीं बढ़ाते, बल्कि हैल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आयुर्वेद में कढ़ी पत्तों को पाचन और शरीर को अंदर से हेल्दी रखने के लिए खास माना गया है।

एक्सपट्र्स के अनुसार अगर रोज सुबह खाली पेट 8-10 कढ़ी पत्ते चबाए जाए, तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। कढ़ी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर, कैल्शियम और जरूरी पोषक तत्त्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देते हैं। आयुर्वेद के अनुसार जब पेट और पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है, तब इसका असर त्वचा, बालों और शरीर की एनर्जी पर भी दिखाई देता है। यही वजह है कि कई लोग अपनी मॉर्निंग हैल्थ रूटीन में कढ़ी पत्तों को शामिल करने लगे हैं। रोजाना कढ़ी पत्ते खाने के बाद शरीर और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में सुधार महसूस हो सकता है। जानिए इसके अन्य फायदे।
पाचन रहता है दुरुस्त
कढ़ी पत्तों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने और पेट को साफ रखने में मदद कर सकता है। इससे ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या भी कम महसूस हो सकती है।
दिन भर रहते हैं एनर्जी से भरपूर
कढ़ी पत्तों में पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्त्व शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस कराते हैं। इसे रेगुलर खाने से
शरीर में ताजगी और हल्कापन महसूस हो सकता है।
शरीर में जमा टॉक्सिंज होते हैं बाहर
कढ़ी पत्ते शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने में सहायक हो सकते हैं, जिससे शरीर ज्यादा फ्रेश महसूस करता है।
हेयर फॉल होता है कम
कढ़ी पत्तों में मौजूद आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्त्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और बालों को हेल्दी बनाए रख सकते हैं।
मुंहासे होते हैं कम
आयुर्वेद के अनुसार, जब पाचन सही रहता है तब इसका असर स्किन पर भी दिखाई देता है। कढ़ी पत्ते शरीर को अंदर से साफ रखने और स्किन को हेल्दी दिखाने में सहायक माने जाते हैं।
कढ़ी पत्ते शरीर को डिटॉक्स करने, डाइजेशन को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर बैलेंस रखने में भी मददगार माने जाते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में सहायक हो सकते हैं।

कैसे खाएं
सुबह खाली पेट 8-0 ताजे कढ़ी पत्ते अच्छी तरह चबाएं। इसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं। इसे रेगुलर खाने से शरीर ज्यादा हल्का, एक्टिव और फ्रेश महसूस करता है। हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति की बॉडी और लाइफस्टाइल पर अलग-अलग हो सकता है। हमेशा एक्सपर्ट के बताए अनुसार ही सेवन करें।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal