Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कीर्ति काल्टा चुनी कोषाध्यक्ष - Divya Himachal

कीर्ति काल्टा चुनी कोषाध्यक्ष - Divya Himachal

Divya Himachal 3 weeks ago

हिमाचल प्रदेश ई टैक्सी एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का किया गठननिजी संवाददाता-भोरंज
हिमाचल प्रदेश के ई टैक्सी मालिकों की एक विशेष बैठक मंगलवार को बिलासपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रदेश प्रधान नरेंद्र बिष्ट ने की।

इस दौरान प्रदेशभर से पहुंचे ऑपरेटरों ने अपनी समस्याएं रखीं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के उपरांत जारी बयान में नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ई-टैक्सी एसोसिएशन के गठन के साथ ही संचालकों की आवाज को एक मजबूत मंच मिला है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य ई-टैक्सी चालकों को आ रही व्यावहारिक व तकनीकी समस्याओं का समाधान करवाना है।

संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें कीर्ति काल्टा को कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार को उप-प्रधान, मनीष कुमार को सचिव, मनोज कुमार को सह सचिव, सुभाष भरमौरिया को मुख्य सलाहकार तथा चमन प्रकाश को राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है। नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि संगठन जल्द ही प्रदेश सरकार व परिवहन विभाग से बैठक करेगा। इसमें चार्जिंग स्टेशनों की कमी और टैक्स संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन को जिला व ब्लॉक स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal