माइंडसेट-मैनेजमेंट का स्कैन होगा, पता करेंगे 15 साल में कैसे बने सिक्सर किंग
एजेंसियां - जयपुर
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को केस स्टडी में शामिल करने जा रहा है।
'वैभव मॉडल' पर देश की पहली मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी होगी। इसमें खेल-मनोविज्ञान-प्रबंधन के एक्सपर्ट मिलकर छोटी उम्र में बड़ी सफलता का फॉर्मूला खोजेंगे। 15 साल के वैभव आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक 72 छक्के मारकर क्रिस गेल (59) का रिकार्ड तोड़ चुके हैं। उनकी हैरतंगेज बैटिंग की दुनिया कायल है। अब आईआईएम इंदौर उनके 'सक्सेस फॉर्मूले' को डिकोड करने पर काम शुरू कर रहा है।
आईआईएम डायरेक्टर हिमांशु रॉय ने कहा कि यह स्टडी वैभव की उपलब्धियों का विश्लेषण करने के साथ उन सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक व संस्थागत कारकों को भी गहराई से समझेगी, जो कम उम्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को आकार देते हैं।

