Dailyhunt
कुल्लू के जलोड़ा में हादसा; खाई में गिरी ट्रैवलर तीन की मौके पर मौत, 17 सवार घायल - Divya Himachal

कुल्लू के जलोड़ा में हादसा; खाई में गिरी ट्रैवलर तीन की मौके पर मौत, 17 सवार घायल - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

दिव्य हिमाचल टीम - कुल्लू

कुल्लू के बंजार में एनएच-305 पर सोझा के समीप जलोड़ा में एक टैम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में समा गई। इस हादसे में तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 सवार घायल हो गए।

सभी पर्यटक दिल्ली के बताए जा रहे हैं, जो कि घूमने के लिए कुल्लू आए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारए पर्यटक जलोड़ी दर्रा घूमकर वापस बंजार की ओर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैवलर सोझा के पास जलोड़ा स्थित 'भरेघा री जान' नामक स्थान पर पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। ट्रैवलर में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही बंजार प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालने का अभियान शुरू किया। 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका था, जबकि बाकी के लिए देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। घायलों को तुरंत बंजार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर किया गया है। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि यह दुर्घटना बेहद दुखद हैए जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हुए हैं। तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने बताया कि वाहन में 20 लोग सवार थे और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

नौहराधार में खाई में गिरी कार, दो की मौत

नौहराधार। सिरमौर के हरिपुरधार नौहराधार मार्ग पर गत शुक्रवार रात एक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा चाढऩा के समीप उस समय हुआ, जब एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal