Dailyhunt
लुहणू किनारे गाड़ी खूंटी, बिलासपुर में नलवाड़ी मेले का भव्य आगाज - Divya Himachalलुहणू किनारे गाड़ी खूंटी, बिलासपुर में नलवाड़ी मेले का भव्य आगाज

लुहणू किनारे गाड़ी खूंटी, बिलासपुर में नलवाड़ी मेले का भव्य आगाज - Divya Himachalलुहणू किनारे गाड़ी खूंटी, बिलासपुर में नलवाड़ी मेले का भव्य आगाज

Divya Himachal 2 weeks ago

क्ष्मीनारायण मंदिर से निकली शानदार शोभायात्रा, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ

दिव्य हिमाचल ब्यूरो - बिलासपुर
जिला बिलासपुर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक 137 वर्ष पुराने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 का मंगलवार को नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने खूंटी गाड़ कर विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर से आरंभ हुई भव्य शोभायात्रा की अगवाई की तथा लुहणू मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया।

इन्होंने भरी हाजिरी

इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेले की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, निदेशक हिमूडा जितेन्द्र चंदेल, निदेशक राज्य सहकारी बैंक सुनील शर्मा, पूर्व जिला पार्षद गौरव शर्मा, प्रोमिला बसु, राजेन्द्र पाल, बसंत राम, श्याम शर्मा, आशीष ठाकुर, ज्योति, अनिल मिंटू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

137 वर्ष पुराना है मेले का इतिहास

लुहणू मैदान में आयोजित शुभारंभ समारोह में उपस्थित जनसमूह को कहलूरी बोली में संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि नलवाड़ी मेला बिलासपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का जीवंत प्रतीक है, जिसकी पहचान प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में विशिष्ट रही है। इस मेले का इतिहास लगभग 137 वर्ष पुराना है तथा वर्ष 1889 में इसकी शुरुआत सांडू मैदान से हुई मानी जाती है, जो समय के साथ अब लुहणू मैदान में स्थानांतरित हो गया है। शोभायात्रा में लोक वाद्य कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे पारंपरिक संगीत को प्रोत्साहन मिलेगा।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal