Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मंडी जिला परिषद चुनाव में लहराया भगवा - Divya Himachal

मंडी जिला परिषद चुनाव में लहराया भगवा - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

25 सीटों पर जीती भाजपा, तीन पर भाजपा बागी काबिज, नगर निगम के बाद कांग्रेस जिला परिषद भी हारी,माकपा को दो सीटें

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- मंडी
मंडी नगर निगम के बाद जिला परिषद में भी भगवा लहराया है।

जयराम की मंडी ने भाजपा को स्पष्ट और प्रचंड बहुमत देते हुए सत्तासीन कांग्रेस को करारी हार दी है। यहां सीपीएम का खाता भी खुला है और दो सीटों पर जीत हासिल की है। मंडी में कांग्रेस से सीधे जुडे हुए पांच कार्यकर्ताओं सहित अन्य के खाते में कुल एक सीट गई है। मंडी सियासत की दो दिग्गज नेत्रियां चुनाव हार गई हैं। चुनाव हारने वालों में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर और भाजपा की वंदना गुलेरिया भी शामिल हैं। मंडी जिला परिषद के कुल 36 वार्डों में से भाजपा के 25 अधिकृत प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। इसके अलावा पंचायत मतदान के दूसरे चरण के दौरान गोडा गागल के जिस भाजपा बागी को पद मुक्त किया था वह भी चुनाव जीत गया है। इसके अलावा अन्य दो भापजा बागी भी चुनाव जीत गए हैं। मंडी जिला परिषद के कुफरी और भडयाडा वार्ड में लाल सलाम हुआ है और यहां चाचा भतीजी की जोड़ी ही चुनाव जीत गई है। मंडी जिला परिषद की अध्यक्षी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और कांग्रेस से जुडा हुआ एक भी प्रत्याशी एससी वार्ड से चुनाव नहीं जीत पाया है। ऐसे में कांग्रेस राज्य की सत्ता पर काबिज होने के बाद भी मंडी जिला परिषद में अध्यक्षी को लेकर कोई खेला करने के टाबिल भी नहीं बची है। मंडी जिला परिषद में कांग्रेस सलाहपड, टीहरा, महादेव, थौना और रिवालसर वार्ड तक सिमटते हुए नजर आ रही है।

मंडी में भाजपा, कांग्रेस और सीपीएम के अलावा जीत कर के एक निर्दलीय प्रत्याशी भी आया है। सलाहपड वार्ड से कांग्रेस नेता सोहन लाल ठाकुर के भतीजे मोहित, रिवालसर से बल्ह कांग्रेस की अध्यक्षी छोडऩे वाले पवन ठाकुर और टीहरा में भाजपा की वंदना गुलेरिया को हरने वाली अनीता कुमारी का सबंध कांग्रेस से है। मंडी जिला परिषद के चुनाव परिणामों ने गोडा गागल वार्ड के मतदाताओं ने एक बार फिर से पुरानी ही परंपरा का निर्वहन किया है। यहां भाजपा बागी अनिल सैणी को चुना है। इसे पिछले चुनावों में अनिल सैणी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होने के बाद चुनाव हार गए थे और तब गोडा गागल के मतदाताओं ने भाजपा बागी पाल वर्मा को चुना था और फिर पाल वर्मा जिला परिषद के अध्यक्ष भी बन गए थे। इस आर भी गोड़ा गागल ने अपनी पंरंपरा को नहीं छोडा है लेकिन इस बार चुना गया प्रत्याशी आरक्षण रोस्टर के कारण अध्यक्ष नहीं बन पाएगा। मंडी जिला परिषद में पहली बार चाचा भतीजी की जोड़ी एक साथ प्रवेश करेगी। भरयाडा से कुशाल भारद्वाज चुनाव जीते हैं और कुफरी से शिवानी ने जीत हासिल की है। दोनों ही कामरेड हैं। इनकी जीत से यह भी साफ हो गया कि मतदाता लोगों की समस्याएं उठाने वाली आवाज को भी चुप नहीं होने देना चाहते हैं।

चुनाव हारने वाले बड़े चेहरे
कांग्रेस दिग्गज कौल सिंह ठाकुर की बेटी एवं जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर और भाजपा दिग्गज महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया चुनाव हारने वाले चेहरों में बडे नाम हैं। दोनों ही बीते बीस सालों से जिला परिषद में चुनकर पंहुचती रही हैं। चंपा तो जिला परिषद के सहारे ही दो बार कांग्रेस से विधानसभा का चुनाव लड चुकी हैं जबकि वंदना गुलेरिया विधानसभा टिकट की चाहवान रही हैं।
भाजपा नेताओं को चाय पिलाने वाला जीता चुनाव
मंडी भाजपा नेताओं की सेवा में रहने वाला परस राम जिला परिषद के सदयाणा वार्ड से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा ने उनको मैदान में उतारा तो मतदाता ने उनके गले में जीत डाल दी। इससे पहले परस राम भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नेताओं को प्रोग्राम में चाय पान करवाते रहे हैं। यहां परस राम ने कांग्रेस के बडे चेहरे लाभ सिंह सहित धर्मेंद्र को हराया है।
बोदी देवी ने तोडा जीत का रिकॉर्ड
सराज के थाची वार्ड से बोदी देवी ने जिला परिषद में एक रिकॉर्ड जीत हासिल की है। बोदी देवी ने चुनाव दस हजार से ज्यादा मतों से जीता है। सराज के चारों वार्डों में कांग्रेस का सफाया हो गया है। बोधी देवी को कुल 13224 वोट मिले हैं और इनके निकट प्रतिद्वंदी हिमानी चौहान को मात्र 2915 ही मत मिल पाए हैं।
कांग्रेस दिग्गज भी नहीं दिलवा पाए जीत
मंडी में हाशिये पर चल रही कांग्रेस के दिग्गज कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, चेतराम ठाकुर, सुरेंद्र पाल ठाकुर, पवन ठाकुर सहित धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर भी कांग्रेस को जीत नहीं दिलवा पाए हैं। मंडी में सीएम सुक्खू के रतन माने जाने वाले लाल सिंह, संजीव गुलेरिया, शशि शर्मा, विजय पाल, जगदीश रेड्डी, दीपक शर्मा और जोगिंद्र गुलेरिया भी सरकारी औहदों पर सवार होकर कांग्रेस को जीत नहीं दिलवा पाए हैं।

जिला परिषद मंडी के विजेता पार्षद

वार्र्ड का नाम निर्वाचित प्रत्याशी
भटयाड़ा कुशल भारद्वाज माकपा
बथेरी रोशन लाल (भाजपा)
नेरघरवासड़ा बिन्दु बाला (भाजपा)
डलाह चंपा देवी(भाजपा बागी)
कुफरी शिवानी ठाकुर(सीपीएम)
-नगवार्इं विद्या देवी (भाजपा)
स्योग धर्म पाल (भाजपा)
कटौला दीपक कुमार शर्मा (भाजपा)
थाची वोदी देवी(भाजपा)
बासा पदमा देवी (भाजपा)
मझोठी इन्द्र देव (भाजपा)
रोड़ शिव चन्द (भाजपा)
ब्रयोगी रोहित कुमार (भाजपा)
नौण टिकम सिंह (भाजपा)
चुराग शकुंतला देवी (भाजपा)
लोअर करसोग अनीता देवी (भाजपा
सराहन नोम लता (भाजपा)
सांवीधार कमल सिंह (भाजपा)
डैहर रोशन लाल (भाजपा)
सलापड़ मोहित ठाकुर (कांग्रेस)
खिलड़ा अमरु राम (भाजपा)
महादेव किरना कुमारी(कांग्रेस)
कोट (बल्ह) प्रेम सिंह (भाजपा)
गोड़ागागल अनिल (भाजपा बागी)
बैहल संजय कुमार(भाजपा)
लोअर रिवालसर पवन कुमार (कांग्रेस)
कोट (गोपालपुर) सुष्मिता शर्मा (भाजपा)
भाम्बला अभिलाषा (भाजपा बागी)
थौना अंजनी देवी (कांग्रेस)
सदयाणा परस राम(भाजपा)
कोटली हेमलता(भाजपा)
सरी रीना (भाजपा)
नवाही श्याम लाल (भाजपा)
टिहरा अनीता कुमारी (कांग
सोहर अंजना कुमारी (भाजपा)
लांगणा राखी शर्मा(आजाद)


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal