Dailyhunt
मंडी नगर निगम के दंगल में अब 42 योद्धा - Divya Himachal

मंडी नगर निगम के दंगल में अब 42 योद्धा - Divya Himachal

Divya Himachal 3 days ago

खिरी दिन 11 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम; 14 वार्डों में ही होगा चुनाव, 17 को मतदान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- मंडी
मंडी नगर निगम के चुनावी दंगल में 42 योद्धा शेष बचे हैं। नाम वापसी के अंतिम मौके पर एक साथ 11 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं।

मंडी नगर निगम के कुल 15 वार्ड में से 14 वार्ड में ही चुनाव हो पाएंगे। नगर निगम में कुल 59 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। छंटनी प्रक्रिया के दौरान छह नामांकन दोहरा सेट होने के कारण रद्द कर दिए गए थे। इसके बाद नाम वापस लेने के मौके पर 11 उम्मीदवार चुनाव से हट गए हैं। चुनाव से पीछे हटने वालों भाजपा के सात उम्मीदवार शामिल हैं जबकि कांग्रेस के दो और दो आजाद चुनाव लडने वाले शामिल हैं। नगर निगम मंडी के पार्षद चुनावों के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब नगर निगम मंडी के 15 वार्डों में कुल 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

वार्ड नंबर-1 खलियार से गौरव, टेक चंद और विवेक ने अपने नाम वापस लिए। वार्ड नंबर-7 तल्याड़ से सुदेश और अभिनव, वार्ड नंबर-11 समखेतर से वरूण तथा वार्ड नंबर-12 से योगेश कुमार ने नाम वापस लिया। वहीं, वार्ड नंबर-14 बैहना से कृष्ण भानु, गुरवचन सिंह, धन देव और मनसा राम ने अपने नामांकन वापस लिए। वार्ड नंबर-1 से 13 की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रूपिंद्र कौर ने बताया कि इन 13 वार्डों से कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं। अब इन वार्डों में 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ रहे सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर 14 और 15 की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड नंबर 14 बैहना से चार उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं, जबकि वार्ड नंबर 15 दौंहदी से किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal