Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन - Divya Himachal

मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन - Divya Himachal

Divya Himachal 13 hrs ago

लंबित मांगों पर भडक़े हेल्थ वर्कर, सोमवार तक समाधान का अल्टीमेटम

नगर संवाददाता-चंबा
मेडिकल कॉलेज हेल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर यूनियन चंबा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चंबा के संयुक्त निदेशक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं से संयुक्त निदेशक को अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई सीटू जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा ने की। यूनियन ने कर्मचारियों को हर माह समय पर वेतन देने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन अभी तक लंबित है। यूनियन ने लंबित वेतन जल्द जारी करने का आग्रह किया।

इसके अलावा कर्मचारियों के लिए उचित रेस्ट रूम की व्यवस्था करने, कानून के तहत मिलने वाली सभी छुट्टियां प्रदान करने और ईपीएफ की राशि हर माह नियमित रूप से जमा करवाने की मांग की गई। यूनियन ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को ईपीएफ की पर्ची और विवरण उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही साल में दो बार वर्दी देने तथा सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को गलब्स सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई।

मंगलवार से करेंगे आंदोलन
यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि सोमवार तक सभी मांगों का समाधान किया जाए। मांगें पूरी न होने पर मंगलवार से आंदोलन शुरू करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि आंदोलन की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष रेखा देवी और सचिव राधा देवी भी मौजूद रहीं।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal