कार्यालय संवाददाता-कुल्लू तीन दिवसीय पीपल जातर के तीसरे दिन भी कारोबार फीका रहा। व्यापारियों की माने तो शायद गर्मी चलते भी कारोबार अभी तक रफ्तार पकड़ नहीं पाया है। पहले दिन भी व्यापारियों को लाभ नहीं हुआ।
जबकि दूसरे दिन सभी उम्मीद लगाए बैठे थे कि कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन दिनभर ग्राहकों की कमी कारोबारियों को खलती रही। वहीं, तीसरे दिन भी व्यापारिक मेले में कोई भीड़ नहीं दिखी। लिहाजा, तीसरे दिन भी पीपल मेले का व्यापारिक मेला फीका दियाा। इस बार बाहरी राज्यों से कोरोबारी व्यापार करने के लिए मेले में पहुंचे है। क्राकरी, मीना मार्केट, रैग्ज मार्केट, जूता मार्केट में बड़े कम लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचे, जिससे व्यापारियों को तीन दिनों तक घाटा ही हुआ। आगामी दिनों के लिए उम्मीद ले बैठे हैं। झूला मार्केट की बात करें तो, यहां पर झूले लगाने वाले ही ढीले दिखे। तीन दिनों तक झूले को सजा नहीं पाए।
इसके अलावा झूला मार्केट का कार्य भी तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि शाम के समय ढालपुर की ओर लोग आते थे और झूला मार्केट की तरफ अपने बच्चों को ले जाते थे। लेकिन यहां पर दो दिन तो पूरी तरह से झूला का कार्य ही चला था। ऐसे में बच्चे भी झूले का आनंद नहीं उठा पाए। कुल्लू में लगने वाले मेले में लोग जमकर खरीदारी भी करते हंै। इसलिए यहां हर साल बाहरी राज्यों से काफी संख्या में व्यापारी भी अपनी दुकान यहां पर लगाने के लिए पहुंचते है। तीन दिन तक चलने वाले मेले में भले ही तीन दिन से कारोबार खास न रहा हो, लेकिन व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार रहेगा। बता दें कि मेला संपन्न होने के बाद करीब 15 दिनों तक दुकानें यहां पर लगी रहेगी।

