Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मृदुल शर्मा को चुना कैंप का बेस्ट कैडेट - Divya Himachal

मृदुल शर्मा को चुना कैंप का बेस्ट कैडेट - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

चंबा के एनसीसी कैडेट्स ने बनीखेत में किया शानदार प्रदर्शन,विराट को मिला बेस्ट स्किल अवार्ड

नगर संवाददाता-चंबा
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के एनसीसी कैडेट्स ने आर्मी चेली बनीखेत में आयोजित दस दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन किया है।

कैडेट मृदुल शर्मा को कैंप का बेस्ट कैडेट चुना गया। मृदुल शर्मा ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट स्पीच अवार्ड पाया। इसी प्रकार कैडेट विराट को बेस्ट स्किल अवार्ड तथा कैडेट शिवम को बेस्ट डीएसटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विद्यालय के पांच कैडेटस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड तक पहुंचे। विद्यालय की टग आफ वार टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी टीम भावना, शारीरिक क्षमता एवं संघर्षशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कैंप में विद्यालय के कैडेट्स मृदुल शर्मा, शिवम, विराट, कृष्णा अग्निहोत्री एवं अन्य कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क तथा विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढाया। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी धीरज सिंह प्रवक्ता (भूगोल) के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कैडेटस ने कैंप में भाग लिया। कैंप के दौरान कैडेट्स को भारतीय सेना एवं एनसीसी के प्रशिक्षकों द्धारा फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, शारीरिक दक्षता परीक्षण, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आपदा प्रबंधन, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा प्रेरणादायक व्याख्यानों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य रचना ठाकुर ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना विकसित करने का एक सशक्त मंच है। इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण शिविर में चंबा एवं कांगडा जिलों के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से चयनित कुल 407 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal