Dailyhunt
नगर निगम ऊना ने तैयार किया 22 करोड़ का बजट अनुमान - Divya Himachal

नगर निगम ऊना ने तैयार किया 22 करोड़ का बजट अनुमान - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए के उद्देश्य से किया तैयार, बजट में कुल अनुमानित प्राप्तियां 2204.57 लाख रुपए रखी गईं, किया मंथन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
नगर निगम ऊना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान तैयार कर प्रस्तुत किया है।

यह बजट निगम क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, नागरिक सेवाओं में सुधार लाने तथा संतुलित शहरी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। नगर निगम के इस बजट में कुल अनुमानित प्राप्तियां 2204.57 लाख रुपए रखी गई हैं। इसमें 318.12 लाख रूप्ए राजस्व प्राप्तियों से तथा 1891.78 लाख रूपए पूंजीगत प्राप्तियों (अनुदान एवं अंशदान सहित) से प्राप्त होने का अनुमान है। वहीं, कुल अनुमानित व्यय 2209.90 लाख प्रस्तावित किया गया है, जिसमें 1203.77 लाख राजस्व व्यय तथा 1000.80 लाख रूपए पूंजीगत व्यय शामिल हैं। बजट में 5.33 लाख का मामूली घाटा दर्शाया गया है, जिसे नगर निगम द्वारा बेहतर वित्तीय प्रबंधन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से संतुलित किया जाएगा। नगर निगम ऊना ने शहरवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए पारदर्शी प्रशासन और लक्षित निवेश के साथ कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

नगर निगम ने इस बजट में शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। आधारभूत संरचना विकास के तहत सडक़ों, नालियों, स्ट्रीट लाइट और अन्य शहरी सुविधाओं के विकास के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान किया गया है। स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के अंर्तगत शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कचरा संग्रहण प्रणाली और स्वच्छता सेवाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया है। सार्वजनिक सुविधाएं के तहत पार्कों, सामुदायिक भवनों और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है। प्रशासनिक सुदृढ़ता के दृष्टिगत कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है। राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाएं के अंर्तगत बजट में स्वच्छ भारत मिशन और वित्त आयोग जैसी योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदानों पर विशेष निर्भरता रखी गई है। नगर निगम ऊना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान तैयार कर प्रस्तुत किया है। यह बजट निगम क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, नागरिक सेवाओं में सुधार लाने तथा संतुलित शहरी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। नगर निगम के इस बजट में कुल अनुमानित प्राप्तियां 2204.57 लाख रुपए रखी गई हैं। इसमें 318.12 लाख रूप्ए राजस्व प्राप्तियों से तथा 1891.78 लाख रूपए पूंजीगत प्राप्तियों (अनुदान एवं अंशदान सहित) से प्राप्त होने का अनुमान है। वहीं, कुल अनुमानित व्यय 2209.90 लाख प्रस्तावित किया गया है, जिसमें 1203.77 लाख राजस्व व्यय तथा 1000.80 लाख रूपए पूंजीगत व्यय शामिल हैं। वहीं गहनता से मंथन किया गया।

शहर में समग्र विकास को दी है प्राथमिकता

नगर निगम ने इस बजट में शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। आधारभूत संरचना विकास के तहत सडक़ों, नालियों, स्ट्रीट लाइट और अन्य शहरी सुविधाओं के विकास के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान किया गया है। स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के अंर्तगत शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कचरा संग्रहण प्रणाली और स्वच्छता सेवाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया है। सार्वजनिक सुविधाएं के तहत पार्कों, सामुदायिक भवनों और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है। प्रशासनिक सुदृढ़ता के दृष्टिगत कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है।

यह बजट सतत शहरी विकास, बेहतर नागरिक सेवाएं और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है और सरकारी अनुदानों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
महेंद्र पाल गुर्जर,आयुक्त नगर निगम ऊना


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal