Dailyhunt
नगर परिषद ज्वालामुखी; छह वार्ड में आमने-सामने जंग - Divya Himachal

नगर परिषद ज्वालामुखी; छह वार्ड में आमने-सामने जंग - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

चुनाव के नामांकन वापस लेने के बाद हुआ बड़ा उलटफेर, नौ लोगों ने नाम लिए वापस, दो वार्ड में तिकोना मुकाबला

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ज्वालामुखी
नगर परिषद ज्वालामुखी में बुधवार को नामांकन वापस लेने के दिन वार्ड नंबर 2 में 3 उम्मीदवारों के नामांकन वापस ले लेने से सोमेश कौशिक निर्विरोध चुने गए।

अब नौ लोगों द्वारा विभिन्न वार्ड से नामांकन वापस ले लेने से 6 वार्डों में मुकाबला आमने-सामने और 2 वार्ड में मुकाबला तिकोना हो गया है। नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड नंबर एक में कांग्रेस समर्थित सोम किरण, भाजपा समर्थित कमला के बीच आमने-सामने का मुकाबला, वार्ड नंबर 2 में निर्विरोध सुमेश कौशिक विजय हो गए हैं। वार्ड नंबर 3 में भाजपा समर्थित भावना, कांग्रेस समर्थित रीता के बीच आमन-सामने का मुकाबला, वार्ड नंबर 4 में भाजपा समर्थित पूजा, कांग्रेस समर्थित दीप्ति के बीच आमने-सामने का मुकाबला, वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस समर्थित नीरज, भाजपा समर्थित सुखविंदर सिंह के बीच आमने-सामने का मुकाबला, वार्ड नंबर 6 में भाजपा समर्थित प्रीति, कांग्रेस समर्थित सुमन के बीच मुकाबला, वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस समर्थित पवन, भाजपा समर्थित अजय के बीच मुकाबला, वार्ड नंबर 8 में तिकोना मुकाबला भाजपा समर्थित अजय, कांग्रेस समर्थित सुनील, निर्दलीय राजेंद्र के बीच है।

वार्ड नंबर 9 में तिकोना मुकाबला भाजपा समर्थित अनिल प्रभा, कांग्रेस समर्थित रजनी और निर्दलीय अनीता देवी के बीच है। नामांकन वापस ले लेने के बाद अब तस्वीर आईने की तरह साफ हो गई है और प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है 17 मई को चुनाव होंगे और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे नगर परिषद ज्वालामुखी में 5942 के करीब मतदाता है जिसमें लगभग 3120 महिलाएं और लगभग 2822 पुरुष मतदाता है महिलाओं का दबदबा है यही कारण है कि नगर परिषद ज्वालामुखी में 9 वार्ड में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है और नगर परिषद के अध्यक्ष की कुर्सी भी महिला के लिए आरक्षित है।

नगर परिषद ज्वालामुखी में निर्विरोध जीते सोमेश
ज्वालामुखी। नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 2 में बुधवार को धर्मेंद्र कुमार, ज्ञानेश्वर दत्त और नितिन शर्मा द्वारा अपना नामांकन वापस ले लेने से सोमेश कौशिक निर्विरोध वार्ड नंबर दो 2 नगर परिषद ज्वालामुखी के पार्षद बन गए। सुमेश कौशिक नगर परिषद ज्वालामुखी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा के पुत्र हैं और इंजीनियर हैं। उन्होंने अपनी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नामांकन वापस लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया और विधायक संजय रतन के घर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने कहा कि नगर परिषद ज्वालामुखी में लोगों को हर संभव सुविधा मिले बेहतर सफाई व्यवस्था हो लोगों को बिजली पानी समय पर मिले और लोगों के हर काम समय पर हो ऐसा उनका उद्देश्य है। गौरतलब है कि वार्ड नंबर 2 में भाजपा अपना उम्मीदवार तक नहीं उतार पाई है यही वजह है कि आज वार्ड नंबर 2 से निर्विरोध कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजय प्राप्त करने में सफल हुआ है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal