Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नेतृत्त्व-अनुशासन का लिया संकल्प - Divya Himachal

नेतृत्त्व-अनुशासन का लिया संकल्प - Divya Himachal

Divya Himachal 4 months ago

माजरा स्कूल में बाल संसद पदाधिकारियों की सजी पिन सेरेमनी

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा में बाल संसद के नवनिर्वाचित परिषद के पदाधिकारियों के सम्मान में पिन सेरेमनी का आयोजन किया गया।

समारोह का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्त्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पाठशाला की प्रधानाचार्या रीतु भारद्वाज ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। मंच संचालन मोनिका कुमारी प्रवक्ता राजनीति विज्ञान ने किया। उन्होंने बच्चों को बाल संसद की कार्यप्रणाली और पिन सेरेमनी के महत्त्व के बारे में जानकारी दी।

समारोह में प्रधान छात्र जय कश्यप कक्षा 12 आर्ट्स और प्रधान छात्रा दिव्या कक्षा 12 साइंस को पिन और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नेतृत्त्व का अर्थ केवल पद पाना नहीं, बल्कि अनुशासन और सेवा भावना के साथ जिम्मेदारी निभाना है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद की शपथ ली। इस अवसर पर विनीता कुमारी, सृष्टि, नरेश कुमार सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal