Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नीट धांधली के खिलाफ सडक़ों पर उतरी कांग्रेस - Divya Himachal

नीट धांधली के खिलाफ सडक़ों पर उतरी कांग्रेस - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

दिव्य हिमाचल ब्यूरो - ऊना
जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में सामने आई गड़बडिय़ों से देश के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास प्रभावित हुआ है। वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा देने वाले छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। ऐसे मामलों से शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

देशराज गौतम ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय छात्रों के हितों की रक्षा करने में विफल रहा है। नीट विवाद सहित विभिन्न परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों की आवश्यकता महसूस हो रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

छात्रों के हितों की रक्षा

ज्ञापन में राष्ट्रपति से छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश प्रेशर, अखिल अग्निहोत्री, दिलबाग सिंह राणा, गौरव ल_, निखिल शर्मा, ईशान ओहरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal