Dailyhunt
नूरपुर में नौ में से पांच वार्ड महिलाओं को आरक्षित - Divya Himachal

नूरपुर में नौ में से पांच वार्ड महिलाओं को आरक्षित - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

पायुक्त की जारी अधिसूचना पर नगर परिषद का नए आरक्षण रोस्टर कार्यालय संवाददाता- नूरपुर
उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वार्ड एक महिला, वार्ड दो महिला, वार्ड तीन सामान्य, वार्ड चार सामान्य, वार्ड पांच महिला, वार्ड छह महिला, वार्ड सात महिला, वार्ड आठ सामान्य व वार्ड नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए है।

नए आरक्षण रोस्टर अनुसार नूरपुर नगर परिषद के कुल नौ वार्डों में भी पांच वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए है, जबकि तीन वार्ड अनारक्षित है व एक वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।

सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड एक, दो, पांच, छह व सात आरक्षित हुए हैं, जबकि वार्ड तीन, चार व आठ सामान्य वर्ग के लिए हैं व वार्ड नौ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। नए आरक्षण रोस्टर के अनुसार नगर परिषद नूरपुर में अब महिलाओं का वर्चस्व रहेगा। पिछले नगर परिषद चुनाव में नूरपुर नगर परिषद के कुल नौ वार्डों में से वार्ड नंबर एक, तीन, चार, सात व आठ अनारक्षित है, जबकि वार्ड नंबर दो, छह व नौ महिला वर्ग व वार्ड नंबर पांच एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित था।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal