Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पहाड़ी दरकी तो घरों पर आया संकट - Divya Himachal

पहाड़ी दरकी तो घरों पर आया संकट - Divya Himachal

Divya Himachal 13 hrs ago

भूस्खलन से बडेरू के मकानों पर मंडराया खतरा, दहशत में ग्रामीण, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

स्टाफ रिपोर्टर-बनीखेत
ग्राम पंचायत ढलोग के बडेरू गांव के समीप पिछले दिनों पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के कारण निचले हिस्से में स्थित मकानों पर खतरा मंडरा रहा है।

इससे प्रभावित परिवारों को अनहोनी की आशंका के चलते डर के साये में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने उपमंडलीय प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील धवन के साथ मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान ग्राम पंचायत ढलोग की प्रधान दर्शना देवी, उपप्रधान मंजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी दरकने के बाद निचले हिस्से में स्थित मकानों को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। पंचायत प्रतिनिधियों के आग्रह पर एसडीएम ने सडक़ किनारे पड़े बड़े पत्थर को तोडऩे का काम बंद करवा दिया। प्रतिनिधियों का कहना था कि भविष्य में पहाड़ी से मलबा या पत्थर गिरने की स्थिति में यह पत्थर नीचे स्थित घरों के लिए सुरक्षा कवच का काम कर सकता है।

प्रभावितों के ठहरने की होगी व्यवस्था
एसडीएम ने पहाड़ी से गिरे पेड़ों को हटाने के लिए वनमंडलाधिकारी से आग्रह करने की बात कही। साथ ही सडक़ पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य भी शुरू करवाया गया। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा कि जिन लोगों के मकानों को खतरा है, उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएचपीसी अधिकारियों से बातचीत कर स्टाफ क्वार्टर में रात्रि ठहरने की व्यवस्था करवाने का प्रयास किया जाएगा।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal