Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, पूर्व मेयर ने उठाया मुद्दा, नगर निगम मोहाली और 'आप' पर साधा निशाना - Divya Himachal

पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, पूर्व मेयर ने उठाया मुद्दा, नगर निगम मोहाली और 'आप' पर साधा निशाना - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

पूर्व मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने उठाया मुद्दा, नगर निगम मोहाली और 'आप' पर साधा निशाना

स्टाफ रिपोर्टर- मोहाली

मोहाली में पहली बारिश के दौरान कई जगहों पर पानी भरने और निकासी व्यवस्था के ठप होने के बाद मोहाली नगर निगम के पूर्व मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर मौजूदा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े किए।

उन्होंने दावा किया कि पानी की निकासी के मामले में मोहाली नगर निगम पूरी तरह फेल साबित हुई है, जिसके कारण पहली ही बारिश में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दौरे के दौरान पूर्व मेयर ने सेक्टर-77 में सोहाना गुरुद्वारा साहिब के सामने, जुबली वॉक मार्केट और फेज-4 से फेज-11' तक के इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर पानी की निकासी के हालात बेहद खराब हैं, जिससे साफ है कि मानसून से पहले जरूरी तैयारियां नहीं की गईं। अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि उनके मेयर रहते हुए जनवरी महीने में ही पानी की निकासी को सुचारू बनाने के लिए टेंडर पास किए गए थे।

उन्होंने बताया कि इन टेंडरों में सिर्फ सडक़ों और गलियों की सफाई ही नहीं, बल्कि ड्रेनेज पाइपों की सफाई भी शामिल थी ताकि मानसून के दौरान शहर में पानी न भरे। लेकिन बाद में इन कामों को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 11 अप्रैल को मेयर का पद छोड़ दिया था और उसके बाद नगर निगम की जिम्मेदारी मौजूदा प्रशासन और फिर नई चुनी हुई टीम के पास थी। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो अधिकारियों ने समय पर काम करवाया और न ही बाद में चुनी गई नगर निगम की अगुवाई ने कोई प्रभावी कार्रवाई की। लोगों को काम की जगह सिर्फ दावे और भाषण सुनने को मिले। मेयर ने कहा कि अब पंजाब में सरकार भी आप मोहाली का विधायक भी आम आदमी पार्टी से है और नगर निगम का मेयर भी उसी पार्टी का है। ऐसे में लोगों को फिर सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal