Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पाक के लिए जासूसी करने वाले दो मॉड्यूल का भंडाफोड़, पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित तीन संदिग्ध किए गिरफ्तार - Divya Himachal

पाक के लिए जासूसी करने वाले दो मॉड्यूल का भंडाफोड़, पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित तीन संदिग्ध किए गिरफ्तार - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में आईएसआई समर्थित तीन संदिग्ध किए गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरे लगाकर दुश्मन देश को भेजते थे लाइव फुटेज

निजी संवाददाता - फिरोजपुर

पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित दो अलग-अलग जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन जासूसों को गिरफ्तार किया है, जो संवेदनशील सैन्य ठिकानों की लाइव फुटेज पाकिस्तान आधारित हैंडलरों तक पहुंचाने के लिए हाई-टेक चीनी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार कर पहले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उसके कब्जे से 4जी कनेक्टिविटी वाला एक चीनी सीसीटीवी कैमरा और सोलर प्लेट बरामद की गई। कपूरथला पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को विदेशी हैंडलरों से जुड़े चार मोबाइल फोन, एक सिम-आधारित सीसीटीवी कैमरा और एक वाई-फाई सेट के साथ गिरफ्तार कर दूसरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया।

श्री यादव ने बताया कि ये मॉड्यूल विभिन्न स्थानों पर रणनीतिक रूप से सिम-आधारित और सौर ऊर्जा से संचालित सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे, ताकि रक्षा बलों से जुड़े संस्थानों सहित संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलरों को लाइव फुटेज भेजी जा सके। काउंटर इंटेलिजेंस ऑपरेशन में गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह उर्फ सुखा, निवासी गांव सहांके, फिरोजपुर के रूप में हुई है। कपूरथला पुलिस द्वारा किए गए दूसरे ऑपरेशन में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सोना निवासी दोना मट्टर, फिरोजपुर और संदीप ङ्क्षसह उर्फ सोनू निवासी गांव छांगा खुर्द, फिरोजपुर के रूप में हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal