65 प्रतिशत पहुंची होटलों की ऑक्यूपेंसी, कारोबारियों के खिले चेहरे
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
मैदानी क्षेत्रों में अब गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए वीकेंड पर पर्यटक भारी संख्या में शिमला घुमने पहुंच रहे हैं।
इस वीकेंड भी शिमला पर्यटकों से गुलजार है। होटलों की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शिमला शहर के होटलों में ही 65 प्रतिशत आक्यूपेंसी पहुंच गई है। वहीं अगले वीकेंड के लिए भी एडवांस बुकिंग चल रही है। वीकेंड के अलावा अब पूरे हफ्ते ही शिमला में पर्यटकों का आना जाना लग रहा है। ऐसे में अब पर्यटन कारोबार भी बढ़ गया है। ऐसे में अब कारोबार बढऩे से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह से अभी तक अच्छी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।
वहीं जहां पहले ऊपरी शिमला का रूख करने पर्यटक जाते थे और वहीं रहना पसंद करते थे। लेकिन अब पर्यटक शिमला में ही रूक रहे हैं। वहीं इससे शिमला के पर्यटन कारोबारियों को लाभ मिल रहा है। वहीं टैक्सी संचालकों को भी इसका काफी लाभ मिल रहा है। टैक्सी संचालकों की माने तो पूरा दिन पर्यटक कुफरी और मशोबरा घुमना पंसद करते हैं लेकिन शाम को वापिस शिमला शहर के होटला में ही रहना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इस साल पर्यटकों से शिमला की रौनक बढ़ गई है।
पर्यटक अच्छी संख्या में आ रहे हैं। 60 से 65 प्रतिशत होटलों की आक्यूपेंसी वीकेंड में पहुंच रही है। पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग करना भी जारी रखा है। पर्यटकों के आने से पर्यटन कारोबार बढ़ा है।
महेंद्र सेठ, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन

