Dailyhunt
फोरमैन दीनानाथ पठानिया की रिटायरमेंट पर भर आई आंखें - Divya Himachal

फोरमैन दीनानाथ पठानिया की रिटायरमेंट पर भर आई आंखें - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

निजी संवाददाता-बड़सर बिजली बोर्ड के उपमंडल कार्यालय कोटला बिझड़ी में वीरवार को फोरमैन दीनानाथ पठानिया की सेवानिवृत्ति पर एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 1986 में सिरमौर से बतौर टीमेट अपना करियर शुरू करने वाले पठानिया ने विभाग में 40 वर्षों तक अपनी अतुलनीय सेवाएं दीं।

सहायक अभियंता यासीन भारद्वाज ने कहा कि दीनानाथ ने अपनी ड्यूटी के दौरान कभी दिन-रात की परवाह नहीं की और ईमानदारी की जो मिसाल उन्होंने पेश की है, उसे विभाग हमेशा याद रखेगा। समारोह के दौरान माहौल उस समय अत्यंत भावुक हो गया जब विदाई देते हुए उनके साथी कर्मचारियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। विभागीय अधिकारियों ने दीनानाथ पठानिया और उनकी धर्मपत्नी को हिमाचली टोपी एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने उनके स्वस्थ और सुखी सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal