गेयटी थियेटर में सजी वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के पेंटिंग विभाग के विद्यार्थियों की कलाकृतिया
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में सोमवार से फ्रेगरेंस ऑफ मंडी दो दिवसीय समूह चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई।
प्रदर्शनी में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी के पेंटिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की कलाकृतियां प्रदर्शित की है। प्रदर्शनी में सजी कलाकृतियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पेंटिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न विषयों पर आधारित चित्र प्रदर्शित किए हैं। इस कलाकृतियों के माध्यम से युवा कलाकारों ने अपनी रचनात्मक सोच, संस्कृति समझ और कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी में मंडी की पारंपरिक लघु चित्रकला को भी प्रदर्शित किया है। मंडी की पारंपरिक लघु चित्रकला (मंडी कलम) हिमाचल प्रदेश की एक अनूठी और समृद्ध कला है।।
इसमें गिलहरी की पूंछ के बालों से बने अत्यंत महीन ब्रश का उपयोग किया जाता है। छोटी-बड़ी कलाकृतियों में मंडी की संस्कृति का बुहद खूबसूरती से चित्रित किया है। इसमें आठ कलाकारों की 250 के करीब पेंटिंग प्रदर्शित की हैं। इसमें प्रोमिला, हिमानी, भूमिका ठाकुर, परिणम ठाकुर, मन्नत रावत, ममता ठाकुर, हर्षित और दिव्या भारती द्वारा बनाई गई पेंटिंग सजाई गई है। इन पेंटिंग का मूल्य 1 हजार से 20 हजार तक है। क्यूरेटर पेंटिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मुजीब हुसैन ने बताया कि पेंटिंग विभाग के आठ विद्यार्थियों की कलाकृतियां इस दो दिवसीय कला प्रदर्शनी में सजाई गई है। पिछले वर्ष एक छात्रा ने एकल चित्रकला प्रदर्शनी लगाई थी, जबकि इस वर्ष विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला को दिखाने के लिए मंच मिलता है।

