जिला स्तरीय बैशाखी मेले के सफल आयोजन पर एसडीएम ने आयोजकों का जताया आभार
निजी संवाददाता-राजगढ़
जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ के सफल आयोजन और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न होने पर एसडीएम राजगढ़ और मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है।
उन्होंने मेले के सफल आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने के लिए राजगढ़ क्षेत्र की जनता, व्यापार मंडल, स्थानीय नगर पंचायत, मेला समिति के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, विज्ञापनदाताओं, परोक्ष व अपरोक्ष में अपना सहयोग देने वाले सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह पारंपरिक मेला लोगों के सहयोग से, लोगों के मनोरंजन तथा क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल देवता की प्रसन्नता के लिए मनाया जाता है। एसडीएम ने मेले में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवानों का भी आभार व्यक्त किया है। एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने बताया कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्थानीय एवं प्रदेश के कुल 144 कलाकारों और स्थानीय शिक्षण संस्थानों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि मेले की तीनों सांस्कृतिक संध्याएं सुपरहिट गई, जिसक आनंद लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों की तादात में दर्शक रात 10 बजे तक पंडाल में मस्ती में झूमते रहे अर्थात लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बहुत पसंद किया।

