न्याय के लिए हलेड़ा बिलना पंचायत के लोग जाएंगे कोर्ट, चुनाव आयोग के समक्ष उठाया है मसलास्टाफ रिपोर्टर-हरोली
क्षेत्र की ग्राम पंचायत हलेडा बिलना में प्रधान पद की दावेदार महिला का मतदाता सूची से बिना किसी पूर्व सूचना से नाम काटे जाने के मसले पर जांच का हवाला देकर पल्लू झाड़ लिया गया।
7 मई को नामांकन किए जाने के प्रक्रिया शुरू होने की स्थिति में बुधवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत अधिकारी से मिला। जिसमें अधिकारी ने वोटर लिस्ट में अब नाम दर्ज करने का मामला चुनाव आयोग व बीडीओ के समक्ष होने की बात कही है और वोट काटने के मसले पर जांच किए जाने का आश्वासन दिया है। उधर, ग्रामीणों ने इसे हनन बताते हुए प्रशासन से तुरंत निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

