आरक्षण और सुरक्षित वार्ड के चक्कर में दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ रहे कुछ लोग, खुद को भी नहीं कर सकेंगे वोट
कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
नगर परिषद चुनाव की शतरंज लगभग जम चुकी हैं। प्रत्याशी भी एक-एक वोट का गुणा भाग करने में जुटे गए हैं, पर शहर के 11 में से 7 वार्डों में दूसरे वार्डों के उम्मीदवार मैदान में हैं।
यह खुद को भी अपना मत नहीं दे पाएंगे। इसके स्वजन की भी यही स्थिति रहेगी। सबसे आश्र्चजनक स्थित वार्ड 3, वार्ड 5, वार्ड 6, वार्ड 7, वार्ड 8, वार्ड 9 और 11 वार्ड बनी हैं। यहां 8 प्रत्याशी दूसरे वार्डों से आकर यहां चुनाव लड़ रहे हैं। वार्डों में चुनाव लडक़र पार्षदा बनन का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों का खेल कहीं आरक्षण के कारण खराब हो गया तो कहीं उनके दलों ने ही टिकट नहीं दिया। इसके अलावा कुछ प्रत्याशी तो स्वयं के लिए सुरक्षित वार्डों की खोज में अपने ही वोट से दूर हो गए। नगर परिषद के 7 वार्डों में 8 उम्मीदवार अपना वार्ड छोडक़र दूसरे वार्ड में जाकर चुनाव लड़ रहे हैं।
गृह वार्ड की बजाए दूसरे वार्डों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अब मतददाताओं से ही उम्मीद है, क्योंकि वे खुद भी अपने आपको वोट नहीं दे पाएंग और उसके स्वजन की भी यही स्थिति यह रहेगी कि वे अपने घर से पार्षद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को मत नहीं करेंगे। क्योंकि दूसरे वार्ड में जाकर मतदान नहीं हो सकता है। जिला कुल्लू के वार्ड नंबर 1, 2, 4 और 10 की बात करें तो यहां पर स्थानीय निवासी ही पार्षद के चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि बाकी वार्डों में दूसरे वार्ड निवासी उम्मीदवार चुनावी जंग में खड़े हो गए हैं। जो अपने वार्ड छोडक़र दूसरे वार्ड में जाकर चुनाव लड़ रहे हैं इनमें वार्ड नंबर तीन से आशा ठाकुर हैं। यह चुनाव वार्ड नंबर तीन से लड़ रहीं हैं। जबकि स्थायी निवासी वार्ड नंबर 2 से हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर पांच से सोनिका चुनाव लड़ रहीं हैं। इनका अपना स्थायी वार्ड 6 पड़ता है।
चुनावी जंग में उतरे प्रत्याशी
वार्ड नंबर 6 से भारती किशोर भी चुनाव लड़ रही हैं। इनका अपना गृह वार्ड दस नंबर पड़ता है। वार्ड नंबर 7 से प्रमिला चुनावी मैदान में हैं। यह वार्ड नंबर दस से तालुख रखतीं हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर आठ की बात करें तो यहां पर भी दो पार्षद हैं, जो अपने गृह वार्ड से न लडक़र वार्ड नंबर आठ से लड़ रही हैं। इनमें आशा और चंद्रा देवी शामिल हैं। आशा वार्ड नंबर 10 की रहने वाली हैं। चंद्रा देवी वार्ड नंबर 11 की रहने ही वाली हैं।

