Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राहत की फुहारें, खेत-बागीचे हुए हरे-भरे - Divya Himachal

राहत की फुहारें, खेत-बागीचे हुए हरे-भरे - Divya Himachal

Divya Himachal 3 weeks ago

कुल्लू में मानसून की पहली बारिश, किसान-बागबानों को मिली राहत

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुल्लू
जिला कुल्लू में मानसून का दौर शुरू हो गया है। सोमवार सुबह हुई बारिश से घाटी के लोगों ने गर्मी से राहत ली है।

बीते कुछ दिनों से जिले में गर्मी काफी बढ़ गई थी। बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा। दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग ने उसे खोल दिया। घाटी के किसान और बागबानों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि इससे फसलों को काफी फायदा मिलेगा। सेब और जापानी फल के लिए भी यह बारिश संजीवनी बनकर आई है। घाटी के बागवान जय राम ठाकुर ने कहा कि मक्की की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी बनकर आई है। इसके अलावा किसानों ने खेतों में गोभीए टमाटरए शिमला मिर्च और बैंगन की फसल भी बोई है जो अब तैयार होने वाली है।

गर्मी के चलते ये फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं। बारिश होने से अब किसानों को इसका काफी फायदा होगा। स्थानीय निवासी प्रेम कुमार का कहना है कि लंबे समय से घाटी में पर्याप्त बारिश नहीं हो रही थी। अब मानसून के शुरुआती दौर में बारिश शुरू हुई है। इससे सेब तथा जापानी फल की फसल को फायदा होगा। बारिश से जमीन में नमी बढ़ेगी और फलों का आकार भी बेहतर होगा। कुल्लू निवासी करण ने कहा कि बीते दिनों घाटी में गर्मी काफी बढ़ गई थी और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब बारिश होने से घाटी का तापमान काफी कम हुआ है। घाटी में बारिश होने से फसलों को फायदा होगा।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal