Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राज कुमार बने बंजार के नए डीएसपी - Divya Himachal

राज कुमार बने बंजार के नए डीएसपी - Divya Himachal

Divya Himachal 13 hrs ago

स्टाफ रिपोर्टर-बंजार डीएसपी बंजार के कार्यालय में अब डीएसपी शेर सिंह ठाकुर के पश्चात बंजार को नए डीएसपी राज कुमारने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। डीएसपी राज कुमार ने मीडिया को बताया कि बंजार से पहले उन्होंने अपनी सेवा डाडासीबा में दी और अब उन्होंने बंजार का कार्यभार संभाला लिया है।

राज कुमार का पहला कदम बंजार को नशा मुक्त करने में रहेगा।

उन्होंने कहा कि जो नशे का कारोबार करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा इसके लिए सभी पुलिस कर्मियों का सहयोग लिया जाएगा। इसी के साथ महिलाओं तथा बच्चों के साथ जो अभद्र व्यवहार करेगा, उसे किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग की ओर से जो भी नशे के खिलाफ आदेश जारी होगा, उसे तुरंत अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ समय क बाद घाटी का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहर से पर्यटक चालक जब यहां पर आते हैं वह जलोड़ी की ओर रुख करते हैं जलोड़ी, जिभी सडक़ काफी ढलान दार है, अपने वाहनों को पहले दूसरे गियर पर ही उतारें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। सीट बेल्ट का प्रयोग करें।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal