सुनील दत्त, जवाली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा ने 12वीं कक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। स्माइल खान ने साइंस संकाय 500 अंकों में से 491 अंक हासिल करके प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि आकृति भारद्वाज ने 500 अंकों में से 488 अंक लेकर प्रदेशभर में सातवां स्थान हासिल किया है।
स्कूल में खुशी का माहौल है। दोनों ही बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ, माता पिता व अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। प्रिंसिपल सुखदेव जंबाल ने बच्चों को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की है।

