Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रिकांगपिओ में तिरंगे को सलाम...शहीदों को प्रणाम - Divya Himachal

रिकांगपिओ में तिरंगे को सलाम...शहीदों को प्रणाम - Divya Himachal

Divya Himachal 5 days ago

धूमधाम से मनाया जश्न-ए-आजादी का पर्व; राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने फहराया तिरंगा,मार्च पास्ट की ली सलामी

वरिष्ठ संवाददाता-रिकांगपिओ
राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की और किन्नौर के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि आज का पर्व देश के उन सभी वीरों के नाम होता है जिन्होंने हमे आज़ादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुती देकर भारत को अंग्रेज़ो से आजादी दिलवाई। उन्होंने आज के दिन महात्मा गांधीए पंडित जवाहर लाल नेहरूए सरदार वल्लभ भाई पटेलए सुभाष चंद्र बोस सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान का बखान किया। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर कहा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय व दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है और शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विस्तृत रूप.रेखा के तहत कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विद्यालयों में कक्षा एक से अंग्रेजी शिक्षा में पढ़ाई आरम्भ कर दी गई है व प्रदेश सहित जिला किन्नौर के सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई में परिवर्तित करने का कार्य प्रगति पर है। जनजातीय जिला किन्नौर के मेधावी छात्र-छाात्राओं को गुणात्मक व निशुल्क आवासीय शिक्षा एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार में प्रदान की जा रही है तथा 02 करोड़ 19 लाख लागत से निर्मित कन्या छाात्रावास का लोकापर्ण भी किया गया है। जनजातीय विकास मंत्री ने बताया कि शिपकी ला से व्यापार को सुदृढ़ करने के लिए छुपपन ट्रेड मार्ट की स्थापना 01 करोड़ 61 लाख रुपए से की गई है ताकि सीमा पार व्यापार सुचारू रूप से चल सके और केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा पूह क्षेत्र से निर्यात सूची में 36 वस्तुएं और तिब्बत से आयात सूची में 20 वस्तुएं शामिल की गई हैं। किन्नौर से व्यापारी गुड़,तेल, चाय, कारपेट व कृषि उपकरण ले जाते हैं और चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आयात सूची के तहत चादर, पशमीना वूल, जूते, घडिय़ां, चाइना क्ले, याक बटर व याक पूंछ शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने पूह के व्यापारियों व स्थानीय हितधारकों को आश्वासन दिया है कि निर्यात एवं आयात सूची वर्तमान परिवेश में संशोधित की जाएगी और यह मुद्दा भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा चीन सरकार के समक्ष रखा जाएगा इस दौरान आईटीबीपी, होमगार्ड, एनसीसी् एनएसएस, स्काउट एंड गाइड गृहरक्षा बैंड सहित जमा दो स्कूल कोठी के बैंड ने परेड में भाग लिया।

स्कूलों का योगदान सराहनीय, कर्मचारियों को सम्मान

सांस्कृतिक प्रस्तुति में केवी रिकांगपिओ, जमा दो स्कूल कोठी, डीएवी रिकांगपिओ, जमा दो स्कूल और कालेज रिकांगपिओ, पाइनवुड पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ, जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ, गंगा राम व उनकी रोलर स्केटिंग टीम और महादेव खेल एवं सांस्कृतिक क्लब पवारी के कलाकारों ने प्रस्तुति दी इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों, परेड में भाग लेने वाले जवानों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर कलाकारों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी सुशीला नेगी, किनफेड के अध्यक्ष चन्द्र गोपाल नेगी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरोज नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगीए पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी व अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal