Dailyhunt
रिशांत शर्मा चुने मिस्टर फेयरवेल - Divya Himachalरिशांत शर्मा चुने मिस्टर फेयरवेल

रिशांत शर्मा चुने मिस्टर फेयरवेल - Divya Himachalरिशांत शर्मा चुने मिस्टर फेयरवेल

Divya Himachal 1 month ago

स्टाफ रिपोर्टर - अंब राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में शुक्रवार को बीसीए की फेयरवेल पार्टी का आयोजन बहुत ही अनुशासनात्मक और शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना से की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दर्शन कुमार ने अपने संबोधन में सभी सीनियर्स विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

बीसीए के कॉर्डिनेटर प्रो अनिल वर्मा ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि पूरे सत्र में फ्रेशर्स को अपने सीनियर्स के साथ घुलने-मिलने और अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने के दौरान मूल्यवान सलाह प्राप्त करने का अवसर भी मिला है और आज वो अपने सीनियर्स को विदाई देकर उनके भविष्य की मंगल कामना कर रहें है यह उनका उनके सीनियर्स से भावनात्मक लगाव प्रदर्शित करता है । शैक्षणिक जीवन के अनुभव सभी विद्यार्थियों से साझा किए और सभी स्टाफ सदस्यों का इस फेयरवेल पार्टी में आने का आभार व्यक्त किया ।

अंब कालेज में तानिया संधू बनी मिस फेयरवेल

इस फेयरवेल पार्टी में मिस्टर फेयरवेल रिशांत शर्मा, मिस फेयरवेल तानिया संधू, मिस्टर पर्सनैलिटी प्रियांशु जस्सल, मिस पर्सनैलिटी सिया राणा, मिस्टर परफेक्ट तनीष पराशर, मिस परफेक्ट सहज पराशर, मिस्टर ऑल राउंडर अरुण कुमार, मिस ऑल राउंडर तनु शर्मा, मिस्टर रोल मॉडल मानव तिवारी और मिस चार्मिंग गौरी शर्मा चुने गए। इस अवसर पर बीसीए एवं बीबीए स्टाफ के सदस्य डा. आशुतोष, डा. हरजीत, डा. विजेंद्र, प्रो. रेखा जसवाल, डा. रेणु, प्रो. नेहा, शिक्षिका पूनम शर्मा, मिस्टर संदीप सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal