Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ऋषव हैड ब्वाय और जान्सी चुनी हैड गर्ल - Divya Himachal

ऋषव हैड ब्वाय और जान्सी चुनी हैड गर्ल - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली में शपथ ग्रहण समारोह में चयनित छात्रों को दिलाई शपथ

कार्यालय संवाददाता-नूरपुर
रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली में सत्र 2026-27 के लिए छात्र प्रतिनिधि मंडल के चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा सौगुनी एवं उपप्रधानाचार्या बबीता सौगुनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यालय में छात्र प्रतिनिधिमंडल का गठन लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किए तथा चुनावी प्रक्रिया के दौरान अपने विचार, योजनाएं और विद्यालय के विकास से जुड़े संकल्प सभी विद्यार्थियों के समक्ष रखे। विद्यार्थियों ने अनुशासन, स्वच्छता, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विद्यालय के बेहतर वातावरण को लेकर अपने विचार साझा किए। निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के बाद चयनित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे विद्यालय के अनुशासन, सम्मान एवं जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करेंगे। समारोह में हैड ब्वाय के रूप में ऋषव डढवाल, हैड गर्ल के रूप में जान्सी थापा, वाइस हैड ब्वाय नवनीत व वाइस हैड गर्ल नम्रता सेन का चयन किया गया। स्पोट्र्स कैप्टन ब्वायज अक्षित तथा स्पोट्र्स कैप्टन गल्र्स समृति परमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

हाउस को-ऑर्डिनेटर के रूप में गुंजन ठाकुर को चुना गया। हाउस कैप्टन में गंगा हाउस से अर्शिता बलौरिया, यमुना हाउस से अंशिका पठानिया, सरस्वती हाउस से अर्शिता कौशल तथा कावेरी हाउस से अनुज राणा को चुना गया। वहीं, वाइस हाउस कैप्टन में गंगा हाउस से अरुण, यमुना हाउस से मोहित, सरस्वती हाउस से सूर्यांश जम्वाल व कावेरी हाउस से सूर्यांश को जिम्मेदारी दी गई। कल्चरल हैड के रूप में हर्षिता एवं तानवी का चयन किया गया, जबकि आर्ट क्लब हैड के रूप में अक्षिती को चुना गया। आर्ट क्लब के सदस्यों में गौरव, हर्षप्रीत, श्रेया, अनीता, नव्या, आरोही, यशिता, सबरी, अनामिका, आराध्या एवं रजेश शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय शर्मा सौगुनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की चुनावी प्रक्रिया विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती है। उपप्रधानाचार्या बबीता सौगुनी ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal