Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रोटरी जिला गवर्नर रवि प्रकाश ने किया नाहन का दौरा, समाजसेवी-शिक्षाविद किए सम्मानित - Divya Himachal

रोटरी जिला गवर्नर रवि प्रकाश ने किया नाहन का दौरा, समाजसेवी-शिक्षाविद किए सम्मानित - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन नाहन रोटरी इंटरनेशनल जिला 3080 के जिला गवर्नर रवि प्रकाश ने सोमवार को रोटरी क्लब नाहन का आधिकारिक दौरा किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन और उनकी टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जबकि संचालन क्लब सचिव भविष्य गौतम ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनीष जैन ने रोटरी क्लब नाहन द्वारा वर्षभर संचालित सामाजिक सेवा परियोजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। जिला गवर्नर रवि प्रकाश ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों की निष्ठा, समर्पण और सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की।

इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन ने पायनियर एंब्रॉयडरीज कालाअंब के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विक्रमबाग को एक वाटर कूलर भेंट किया। इससे विद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के आधिकारिक दौरे के दौरान समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, उद्योग, प्रशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें योगेश्वर गौतम, प्रेम कुमार, रजित सिंह कंवर, सोना चंदेल, राकेश, रचित शर्मा, राकेश कौशिक, मानव अरोड़ा और डीएन राव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal