Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
साइबर क्राइम रोकेगी पुलिस...कांगड़ा में बेहतर होगा ट्रैफिक सिस्टम - Divya Himachal

साइबर क्राइम रोकेगी पुलिस...कांगड़ा में बेहतर होगा ट्रैफिक सिस्टम - Divya Himachal

Divya Himachal 5 days ago

नूरपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश

कार्यालय संवाददाता-नूरपुर
पुलिस जिला नूरपुर में सोमवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने की।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, पुलिस चौकी प्रभारी, मुख्य लिपिक, प्रभारी सुरक्षा तथा साइबर सेल के प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के मामलों की वित्तीय जांच, पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के प्रस्तावों तथा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रभावी जांच को भी प्राथमिकता दी गई। एसपी इल्मा अफरोज ने अधिकारियों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों तथा अन्य साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, साइबर हेल्पलाइन 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया। एसपी इल्मा अफरोज ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेशेवर कार्यशैली अपनाने, यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने, समाज से नशे के उन्मूलन के लिए जनसहयोग बढ़ाने तथा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal