Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
साइबर सेल ने लौटाए 10,46,219 लाख रुपए - Divya Himachal

साइबर सेल ने लौटाए 10,46,219 लाख रुपए - Divya Himachal

Divya Himachal 7 hrs ago

नगर संवाददाता-ऊना साइबर ठगी के मामले में ऊना साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अजोली निवासी संजय कुमार को 10 लाख 10 हजार रुपये वापस दिलाए हैं। संजय कुमार के साथ कुल 10,46,219 रुपए की साइबर ठगी हुई थी।

साइबर सेल की टीम के प्रयासों से ठगी की रकम में से अधिकांश राशि वापस मिलने पर पीडि़त को बड़ी राहत मिली है। ऊना पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई ठग रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। वहीं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी सचिन हिरेमठ ने विशेष रूप से हिदायत दी है कि किसी को भी अपना ओटीपी न बताएं और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर राशि वापस दिलाने के प्रयास किए जा सकें।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal