Dailyhunt
संगास्वी सडक़ की हालत सुधारो, नहीं तो प्रदर्शन - Divya Himachal

संगास्वी सडक़ की हालत सुधारो, नहीं तो प्रदर्शन - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

रोड की हालत खराब होने पर स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी दफ्तर पहुंच कर दी चेतावनी

निजी संवाददाता-बरठीं
बरठीं-शाहतलाई सडक़ संगास्वी-2 गांव के पास खस्ताहाल हो चुकी है। लेकिन लोक निर्माण विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसके चलते इस ओर उचित कदम उठाए जाएं। बुधवार को स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग बरठीं में अपनी समस्या के बारे में विभाग को बताया। कहा कि बरठीं-शाहतलाई रोड़ पर संगास्वी-2 के पास रोड की हालत खस्ता हो चुकी है।इस बारे में स्थानीय निवासी राजकुमार, राजेश गौतम, अनिल कुमार, रोशन कुमार व विनोद कुमार सहित अन्य का कहना है कि इस समस्या के बारे में लोक निर्माण विभाग भली भांति अवगत है, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या के समाधान को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। इन लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों के साथ जब इस समस्या को अवगत करवाया जाता है, तो इस रोड के विस्तारीकरण कार्य का टेंडर अवार्ड होने का बहाना लगाया जाता है। उन्होंने कहा है कि इस रोड के विस्तारीकरण का कार्य के लिए लंबा समय लगेगा। इसके चलते यहां पर प्रारंभिक तौर पर वाहनों की सुचारू हो। वहीं उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।

प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा समाधान
वहीं, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जल्द ही संबंधित ठेकेदार से संपर्क कर इस समस्या के समाधान करवाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की समस्या का
समाधान हो सके।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal