टैगोर स्कूल रैहन में वार्षिक समारोह में होनहार नवाजे, मुख्य अतिथि एएसपी ने पढ़ाया कड़ी मेहनत-अनुशासन का पाठकार्यालय संवाददाता-रैहन
टैगोर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैहन में शनिवार को वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि स्कूल के प्रिंसीपल राष्ट्र शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने ष्मुंडा कुक्कड़ कमाल दाष्ए ष्यह जवानी है दीवानीष् और ष्चक दे इंडियाष् सहित विभिन्न गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने कराटे, बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेलों में अपने कौशल और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रिंसीपल राष्ट्र शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि एएसपी धर्म चंद वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। साथ ही नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया। समारोह के दौरान शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल की ओर से मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

